Bijapur News : एरिया डॉमिनेशन के दौरान यूबीजीएल सेल के ब्लास्ट होने से जवान घायल शहीद,

Desk Reporter
1 Min Read

बीजापुर। बस्तर में चल रहे मतदान के दौरान यूबीजीएल सेल ब्लास्ट की चपेट में आए सीआरपीएफ कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। बता दें कि आज ही थाना उसूर के सुरक्षा कैंप गलगम क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के लिए टीम निकली थी तभी यूबीजीएल सेल ब्लास्ट हो गया। घायल जवान को बेहतर ईलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नक्सली एंबुश में शहीद सीआरपीएफ आरक्षक देवेन्द्र कुमार ने वर्ष 2013 में देवेंद्र ने सीआरपीएफ ज्वाइन किया था, उसके बाद कई वर्ष तक असम में पदस्थ रहने के बाद करीब 2 वर्ष पहले भद्राचलम में सीआरपीएफ बटालियन में रहने के बाद करीब 8 माह पहले 196 बटालियन बीजापुर में उनकी तैनाती हुई थी।

Share This Article