DSP रहे दीवान का निधन.. शुभचिंतकों में शोक की लहर…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा।कोरबा में डीएसपी पद में पदस्थ रहे डिगेश्वर दीवान का आज दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि कोरबा अजाक थाना में बतौर डीएसपी पदस्थ रहे मिलनसार डिगेश्वर दीवान का आज उनके निवास महासमुंद में निधन हो गया। बताते चले कि श्री दीवान सेवानिवृत्त के बाद अपने गृहग्राम महासमुंद में निवासरत थे। आज उनके निधन की खबर सोशल मीडिया में आने के बाद शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article