Lady Officer Suicide: महिला अधिकारी ने की खुदकुशी..सीनियर अफसर पर प्रताड़ना का आरोप…

Desk Reporter
2 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार शाम को रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला अधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस में रेलवे के सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। हालांकि ऐसा सोशल मीडिया पर चल रहा है।

घटना तोरवा थाना क्षेत्र के एनई (NE) कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी (37) रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर थी। शनिवार को वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति जिम संचालक हैं, जो अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर में बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेटी जब शाम को अपनी मां को ढूंढ़ते हुए कमरे में पहुंची, तो उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख घबरा गई। उसने फौरन पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही पति के साथ ही तोरवा थाना पुलिस भी रेलवे अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है।

Share This Article