CG Politics: भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सीएम विष्णु साय की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन, बीजेपी ने दिखाई ताकत, देखें वीडियो

Desk Reporter
1 Min Read

जगदलपुर। CG Politics: बस्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु साय की मौजूदगी में अपना दूसरा नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। इससे पहले महेश के समर्थन में भाजपा ने रैली जनसभा का आयोजन किया।

 

CG Politics: बता दें कि जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन सभा में सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया है।

 

 

CG Politics: जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमल झज्ज ने भी भाजपा प्रवेश कर लिया है। इनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी यशोदा राव भाजपा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भरत कश्यप हजार समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

Share This Article