Korba: फिर शुरू हुआ कार जलाने की सनक.. घर के बाहर शेड में रखी स्काॅर्पियो, इससे पहले जल चुका है…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। एक ओर जहां इन दिनों शहर में चोरों का आतंक है, दूसरी ओर वाहन को आग लगाने की एक नई घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर बने शेड के नीचे खड़ी स्काॅर्पियो को किसी ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में वाहन लगभग पूरी तरह से जलकर खाक नजर आ रहा है।

स्काॅर्पियो वाहन को आग लगाने की यह घटना सिंचाई काॅलोनी रामपुर की है। वाहन मालिक सीनू का कहना है कि रोज की तरह उसने रविवार को अपना वाहन घर के बाहर बने शेड में पार्क कर दी थी। इसके बाद परिवार भोजन कर के सो गया। सुबह जब उठकर देखा तो वाहन जलकर खाक मिला। रामपुर सिंचाई काॅलोनी न केवल शहर के पाॅश इलाके में आता है, इस क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस समेत विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और कर्मचारी भी निवास करते हैं। ऐसे में इस तरह असामाजिक तत्वों का दुस्साहसिक ढंग से काॅलोनी के बीच एक वाहन को आग लगाकर गायब हो जाना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। बहरहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article