Cg Accident: छत्तीसगढ़-ओडिशा हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 की मौत

Desk Reporter
2 Min Read

जगदलपुर । Accident: छत्तीसगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे 30 पर बोरीगुमा में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 3 लोग घायल हैं। तेल रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ऑटो और एक अन्य बाइक चालक को चपेट में ले लिया।

 

Accident: जगदलपुर नंबर की स्कार्पियो ओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोरिगुमा से करीब 4 किमी पहले बीजापुर गांव के पास स्कार्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो और एक अन्य बाइक सवार को चपेट में ले लिया।

 

Accident: टक्कर लगते ही दोनों बाइक के उड़े परखचे

 

Accident: हादसा इतना जबरदस्त था दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। जबकि ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे जाकर पलट गया। वहीं स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्डे में घुस गई। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला।

 

Accident: हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ घायलों को कोरापुट जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article