CG DMF scam: हाई कोर्ट से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी ढेबर को मिली जमानत

News Power Zone
1 Min Read

CG DMF scam: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कथित डीएमएफ और आबकारी घोटाले में आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर सहित चार आरोपियों को जमानत दे दी है। लंबे समय से न्यायिक हिरासत में बंद इन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाते हुए राहत प्रदान की गई।

 

 

 

CG News: मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की एकल पीठ में हुई, जहां अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित और यश पुरोहित की ओर से जमानत की मांग की गई थी। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चारों को सशर्त जमानत मंजूर कर दी।

 

 

 

CG News: बता दें कि आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने पूर्व में अनिल टुटेजा को डीएमएफ घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि अनवर ढेबर को आबकारी से जुड़े एक अन्य प्रकरण में आरोपी बनाया गया था। बचाव पक्ष ने ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को कानून के दायरे से परे बताया था। अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

Share This Article