Korba; सतरेंगा से पिकनिक मनाकर लौट रहे बस में लगी आग..कूद कर लोगो ने बचाई जान,VDO…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। सतरेंगा पिकनिक मनाने आए  सैलानियों के बस में भीषण आग लग गई। धू-धू कर जली बस से ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

 

बता दें कि रतनपुर के बछाली खुर्द से चार यात्री बसों में लगभग 200 पर्यटक पिकनिक मनाने सतरेंगा पहुंचे थे। पिकनिक से वापस लौटते समय अजगरबहार गांव के पास पुष्पराज ट्रैवल्स की बस में भीषण आग लग गईम बस में सवार सभी यात्रियों को गांव वालों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया लेकिन बस की आग पर काबू नहीं पाया जा सका और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Share This Article