Rahul Gandhi: इंफाल से नहीं अब यहां से होगी शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,आखिरी वक्त पर लिया फैसला

Desk Reporter
1 Min Read

नई दिल्ली। Rahul Gandhi: इंफाल से शुरू होने वाली कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्थान बदल दिया गया है। अब राहुल गांधी की यह यात्रा इंफाल से 34 किलोमीटर दूर थौबुल से शुरू होगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक यह फैसला सरकार की शटरों की वजह से किया गया है। पार्टी के मुताबिक मणिपुर सरकार ने यात्रा रूट को लेकर जो शर्तें रखी थीं, उसके साथ राजधानी इंफाल में यात्रा शुरू नहीं हो सकती थी।

 

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने 2 जनवरी को सरकार को आवेदन देकर इंफाल के हप्ता कांगजीबुंग में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने की अनुमति मांगी थी। यह यात्रा कोई राजनीतिक कार्यक्रम या कोई चुनाव अभियान नहीं है, वेणुगोपाल ने कहा कि यह महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए न्याय की मांग करती है और यह यात्रा ऐतिहासिक होगी।

Share This Article