Korba Police: 10 लाख का कबाड़ लोड गाड़ी पकड़ी! इनपुट मिलते ही CSEB पुलिस ने दबोचा, प्रभारी ने कहा…

News Power Zone
2 Min Read

Korba Police ने इनपुट के आधार पर CSEB क्षेत्र में 10 लाख रुपये कीमत का कबाड़ लोड वाहन पकड़ा। प्रभारी विरासत कुजूर ने 106 BNS के तहत कार्रवाई की जानकारी दी।

कोरबा। Korba Police :कबाड़ के कारोबार पर CSEB पुलिस की नजर अब और पैनी होती दिख रही है। इनपुट मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने कबाड़ से लदी एक गाड़ी को पकड़ लिया। पकड़े गए स्क्रैप की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को वाहन में संदिग्ध कबाड़ परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कबाड़ मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

इनपुट मिला और सड़क पर उतर गई CSEB पुलिस

मामले में CSEB पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई है। कबाड़ लोड वाहन को जब्त कर 106 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कबाड़ कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। करीब 10 लाख रुपये के स्क्रैप की बात सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

10 लाख के स्क्रैप ने बढ़ाई हलचल

पुलिस की कार्रवाई के बाद कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है। वहीं बड़ा सवाल यह है कि 10 लाख रुपये कीमत का बताया जा रहा यह स्क्रैप आखिर किसका था? वाहन में लदे कबाड़ से संबंधित दस्तावेज क्या थे और इसे किस जगह ले जाया जा रहा था?

फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कबाड़ के स्रोत और उसके गंतव्य की जांच के बाद मामले में आगे क्या खुलासा होता है, इस पर नजर बनी हुई है।

Share This Article