BJP RTI Cell Chhattisgarh :छत्तीसगढ़ BJP ने RTI प्रकोष्ठ के संभागीय संयोजकों की सूची जारी की है। रायपुर में संजय कोपुलवार को जिम्मेदारी मिली है। देखें पूरी नियुक्ति सूची।
रायपुर।BJP RTI Cell Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरटीआई (सूचना का अधिकार) प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए संभागीय संयोजकों की सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार रायपुर संभाग में संजय कोपुलवार को आरटीआई प्रकोष्ठ का संभागीय संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने बलौदाबाजार, मुंगेली और कोरबा जिलों में जिला संयोजकों की भी नियुक्ति की है।
पांच संभागों के लिए जारी हुई सूची
भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति सूची में प्रदेश के प्रमुख संभागों को शामिल किया गया है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग शामिल हैं। पार्टी संगठन ने आरटीआई प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए इन पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इन जिलों में भी हुई नियुक्ति
संभागीय संयोजकों के अलावा बलौदाबाजार, मुंगेली और कोरबा में जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित पदाधिकारियों को संगठन के स्तर पर आरटीआई से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिलेगी।
देखें पूरी सूची
भाजपा द्वारा जारी आरटीआई प्रकोष्ठ के संभागीय और जिला संयोजकों की पूरी सूची नीचे देखें:-
bjp Sambhag Prabhari RTI bjp Jila sanyojak RTI-01











