रायपुर, 03 सितंबर। Big News : छत्तीसगढ़ शासन ने निगम, मंडल और आयोग से जुड़े तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश जारी होने की तारीख से ही प्रभावी माना जाएगा।
शासन के आदेश के मुताबिक यह दर्जा संबंधित पदाधिकारियों को शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग/आयोग का होगा।













