Korba Kabadi Syndicate :टीपी नगर के होटल में कबाड़ कारोबारियों की कथित बैठक से हलचल तेज, सिंडिकेट और नए ‘बॉस’ को लेकर मंथन की चर्चा, जानिए पूरा मामला।
कोरबा।Korba Kabadi Syndicate शहर में कबाड़ कारोबार को लेकर एक बार फिर हलचल तेज है। चर्चा है कि टीपी नगर के एक होटल में कबाड़ कारोबार से जुड़े कुछ लोगों की बैठक हुई, जहां कारोबार के मौजूदा हालात से लेकर आगे की रणनीति तक पर मंथन किया गया।
बताया जा रहा है कि बैठक में कबाड़ कारोबार से जुड़े कई चेहरे मौजूद रहे। खास बात यह है कि इस पूरी कवायद को एक पूर्व कबाड़ किंग ‘लीडर’ के नेतृत्व में चलाए जाने की चर्चा है। बैठक में कारोबार को एकजुट करने, आपसी तालमेल बनाने और कथित तौर पर एक सिंडिकेटनुमा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की बातें सामने आ रही हैं।
अब सवाल यह है कि आखिर होटल के बंद कमरे में ऐसा क्या मंथन चल रहा था, जिसे लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है? क्या कबाड़ कारोबार को किसी एक छतरी के नीचे लाने की तैयारी है? या फिर किसी नए ‘बॉस’ के नेतृत्व में नया समीकरण खड़ा करने की कवायद चल रही है?
टीपी नगर में हुई इस कथित बैठक ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। हालांकि, बैठक में वास्तव में क्या तय हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। कबाड़ कारोबार की इस ‘होटल मीटिंग’ के पीछे का असली एजेंडा क्या था, यह सामने आना अभी बाकी है।












