रायपुर, 31 अगस्त। Breaking News : छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा मोर्चा की कमान वैभव बैस को
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार वैभव बैस को प्रदेश युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। युवा मोर्चा के साथ ही पार्टी ने अन्य मोर्चों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की है।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के मुताबिक सुभाष तिवारी को महिला मोर्चा, पूनम चंद्राकर को किसान मोर्चा और लखनलाल साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिरिष अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, डॉ. गुलाब टिकरिहा को अनुसूचित जाति मोर्चा और मनोज जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगी नियुक्ति
भाजपा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नए मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी संगठन की ओर से इन नियुक्तियों के जरिए अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक वर्गों के बीच गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में जिम्मेदारियां तय की गई हैं।













