
गुरुग्राम।Thane Police Station Clash गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना परिसर में महिला थाना प्रभारी और उनके पति निगम के कार्यकारी अभियंता के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर तीखी बहस का मामला सामने आया है।
बताया जाता है कि गुस्साए पति ने थाना परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा
मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कराकर स्थिति को संभाला और मामले को शांत किया। हंगामे के बाद आरोपी मौके से चला गया। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों तक भी पहुंची।
कई धाराओं में केस दर्ज
महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस मामले में महिला थाना प्रभारी और पुलिस प्रवक्ता ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और थाने में मौजूद कर्मियों के बयान के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।






