CG Secretariat Promotion : 14 साल बाद सचिवालय सेवा में बड़ा बदलाव…! 45 नए पद स्वीकृत…पदवार देखें संख्या
रायपुर, 06 अगस्त। CG Secretariat Promotion : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालयीन संवर्ग के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सचिवालय सेवा का नया सेटअप मंजूर कर अधिसूचित कर दिया है। इस फैसले के तहत छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम-2012 के अंतर्गत सहायक अनुभाग अधिकारी से लेकर संयुक्त सचिव स्तर तक कुल 45 नए पद बढ़ाए गए हैं। इससे लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों का रास्ता अब साफ हो गया है।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, करीब 14 वर्ष बाद सचिवालय सेवा में नए पदों को स्वीकृति दी गई है। नए सेटअप में संयुक्त सचिव के 2, उप सचिव के 14, अवर सचिव के 10, अनुभाग अधिकारी के 9 और सहायक अनुभाग अधिकारी के 20 पद बढ़ाए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर मुख्य लेखा अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से सचिवालय कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ और प्रशासनिक कार्यप्रणाली दोनों को गति मिलेगी।







