BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

CG Politics दो दिन का दौरा… 3 महीने का एक्सटेंशन


CG Politics : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन पहले दो दिवसीय दिल्ली यात्रा से लौटे हैं। दिल्ली में उनकी मुलाकात पीएम, गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई। इस मुलाकात में साय छत्तीसगढ़ के लिए कई सौगातें तो लेकर आए, मगर सबसे बड़ी सौगात उन मंत्रियों के लिए लेकर आए, जिन्हें अपना परफॉर्मेंस सुधारने के लिए दो महीने का अल्टीमेटम मिला था। खबरीलाल की मानें तो जिन मंत्रियों पर कैबिनेट विस्तार में हटाए जाने की तलवार लटक रही थी, उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिल गया है।

 

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ लंबी चर्चा हुई। इसके बाद सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार फिलहाल नवंबर तक टल गया है। राज्योत्सव के बाद कैबिनेट विस्तार होगा।

 

दिल्ली में सरकार और संगठन के समन्वय को लेकर हुई चर्चा का असर सीएम के रायपुर लौटते ही दिखने लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं की बात सुनने के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

 

आज यानी 3 से 7 अगस्त तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कैबिनेट मंत्रियों के बैठने का सिलसिला चलेगा। यहां मंत्री दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। कार्यकर्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए पंजीयन और टोकन जारी किए जाएंगे। किस मंत्री के विभाग में कितनी शिकायतें मिलीं, इसका बहीखाता दिल्ली तक भेजा जाएगा। इसी आधार पर अगले कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों का हिसाब-किताब होगा।

Related Articles

Back to top button