Dirty Teacher Arrested : गुरुजी की घिनौनी करतूत…! शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म…पहले बर्खास्तगी…अब पहुंचा जेल

News Power Zone
2 Min Read
Dirty Teacher Arrested

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 जुलाई। Dirty Teacher Arrested : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के एक संविदा शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शिक्षा विभाग ने कार्रवाई से एक दिन पहले ही उसे पद से बर्खास्त कर दिया था।

झांसे में लेकर घर बुलाया, फिर की दरिंदगी

जानकारी के अनुसार, मूलतः सतना (मप्र) निवासी आरोपी अमित शर्मा स्वामी आत्मानंद स्कूल में संस्कृत विषय का संविदा शिक्षक था। आरोप है कि उसने अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और काफी देर तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शुरुआत में पुलिस ने बंधक बनाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, जांच के दौरान जब पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 जोड़ते हुए मामला बेहद गंभीर श्रेणी में शामिल किया।

कड़ी कार्रवाई: मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक अमित शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने भी आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

Share This Article