Land Acquisition : सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल…! पुलिस पर पथराव…DSP सहित 24 से ज्यादा जवान घायल…5 जिलों की फोर्स तैनात…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Land Acquisition

सूरजपुर, 24 जुलाई। Land Acquisition : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई उस समय हिंसक झड़प में बदल गई, जब प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर में विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में DSP सहित 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार प्रशासन भूमि अधिग्रहण और सर्वे के लिए मौके पर पहुंचा था। पहले से नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू किया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। पुलिस पर जमकर पथराव हुआ, जिससे कई जवान घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 जिलों की पुलिस तैनात, इलाका बना छावनी

घटना के बाद मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए पांच जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल रोकी गई अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई

ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई रोक दी है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हमलावरों की पहचान शुरू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article