Charandas Mahant : भास्कर महतो के निधन से शोक में डूबा परिवार…! डॉ. चरणदास महंत पहुंचे घर…परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

News Power Zone
1 Min Read
Charandas Mahant

कोरबा, 22 जुलाई। Charandas Mahant : ग्राम पंचायत सलिहाभांठा निवासी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद महतो के मंझले पुत्र भास्कर महतो के असामयिक निधन पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को उन्होंने महतो परिवार के निवास पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

डॉ. महंत ने इस दुखद क्षण को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डॉ. महंत ने दुर्गा प्रसाद महतो, पुत्रवधू ममता महतो, पोते कृष्णा महतो और पौत्री प्रतिभा (अन्नु) महतो से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, विधायक प्रतिनिधि निरंजन श्रीवास, पीयूष गुरुद्वान, भुवनेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामवासी और परिजन मौजूद रहे।

Share This Article