Sexual Harassment : IPS अफसर ने कथित तौर पर खाया जहर…! महिला ट्रेनी की शिकायत के बाद मचा हड़कंप

News Power Zone
2 Min Read
Sexual Harassment

हैदराबाद, 21 जुलाई। Sexual Harassment : सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) से जुड़े ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी का मामला नया मोड़ ले चुका है। एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और आपराधिक धमकी के आरोपों के बीच अब उनके कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन करने की खबर सामने आई है। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसे आत्महत्या का प्रयास नहीं बताया है और मामले की जांच जारी है।

महिला ट्रेनी IPS ने लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक कैडर की एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अत्तापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के दौरान उदय कृष्णा रेड्डी ने उनका कई सप्ताह तक यौन उत्पीड़न किया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आपराधिक धमकियां दीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

NPA ने किया निलंबित

मामले की जांच राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) भी कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया कुछ साक्ष्य मिलने के बाद अकादमी ने उदय कृष्णा रेड्डी को निलंबित कर दिया।

कथित जहर सेवन की सूचना

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोप सार्वजनिक होने के बाद उदय कृष्णा रेड्डी मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित रूप से कीटनाशक (पेस्टिसाइड) का सेवन किया, जिसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल उनका इलाज ICU में चल रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के प्रयास की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना और उससे जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोप और जहर सेवन से जुड़ी जानकारी जांच के अधीन है। किसी भी पक्ष के आरोप अभी न्यायिक रूप से सिद्ध नहीं हुए हैं।

Share This Article