BJP Core Group Meeting : रायपुर में BJP का मंथन शुरू…! शिवप्रकाश की मौजूदगी में कोर ग्रुप की अहम बैठक आज

News Power Zone
2 Min Read
BJP Core Group Meeting

रायपुर, 21 जुलाई। BJP Core Group Meeting : छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए मंगलवार का दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम रहने वाला है। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की दो दिवसीय बैठक का आगाज होगा, जहां संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश विशेष रूप से शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी प्रमुख बैठकों में मौजूद रहेंगे।

पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, फिर कोर ग्रुप की अहम चर्चा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद रात में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें सभी प्रमुख सदस्य हिस्सा लेंगे।

लंबित नियुक्तियों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कोर ग्रुप की बैठक में संगठन और विभिन्न स्तरों पर लंबित नियुक्तियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा कर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

बुधवार को मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक

दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी बुधवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठक होगी। इसमें भी राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश शामिल होकर संगठन को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

Share This Article