BreakingFeaturedpublicदेश

wangchuk hunger strike: सोनम वांगचुक नहीं तोड़ेंगे अनशन, जंतर-मंतर से हटाए गए कॉकरोच, जमकर लाठीचार्ज, देखें वीडियो

wangchuk hunger strike continues-jantar mantar cleared after lathi-charge on protesters


wangchuk hunger strike: नई दिल्ली। CJP Parliament March: संसद मार्च के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर सोमवार शाम हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए। देर शाम सुरक्षा बलों ने आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। पुलिस ने मंच खाली करा लिया है और टेंट भी निकाल दिए हैं। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के बाद कनॉट प्लेस से भी खदेड़ दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

 

wangchuk hunger strike: सोनम वांगचुक नहीं तोड़ेंगे अनशन, जंतर-मंतर पर फिर से जुटने लगी भीड़

इस बीच कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आज घोषणा की कि वह तब तक अपना अनशन जारी रखेंगे, जब तक युवा नेताओं को संसद में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या वे दिल्ली के उस अस्पताल में नहीं आ जाते, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।

वांगचुक की पत्नी, गीतांजलि आंगमो ने सोशल मीडिया पर अपने पति का हाथ से लिखा मैसेज साझा किया, जिसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी। यह समूह नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

 

wangchuk hunger strike: CJP प्रतिनिधिमंडल की जेपी नड्डा से मुलाकात

दूसरी ओर, सरकार ने प्रदर्शनकारी पक्ष से भी संवाद शुरू किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रंका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि जेपी नड्डा ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सरकार इस पूरे मामले पर आंतरिक स्तर पर गंभीरता से चर्चा करेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वार्ता के बाद आंदोलन को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाएगा।

 

wangchuk hunger strike: सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ समाधान निकालने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक की। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। हालांकि बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

https://x.com/Sachingupta/status/2079165646877921526

 

wangchuk hunger strike: दिनभर के घटनाक्रम पर एक नजर

सुबह:- संसद मार्च के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहा। सोनम वांगचुक और समर्थक धरने पर डटे रहे।

दोपहर:- प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

शाम:- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया। मंच और टेंट हटाकर धरना स्थल खाली कराया गया।

शाम:- प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस क्षेत्र से भी हटाया गया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शाम:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक की। बैठक में आंदोलन की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

देर शाम:- सोनम वांगचुक ने ऐलान किया कि युवा प्रतिनिधियों को सांसदों से मिलने की अनुमति मिलने या सांसदों के अस्पताल आकर मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा।

रात:- सीजेपी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने मामले पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।

फिलहाल:- जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की संभावनाओं पर नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button