CG News: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना 23 जुलाई को, घर-घर जाकर भरवा रहे फॉर्म
cg news: raipur.congress protest.against smart meters.electricity bills

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बेतहाशा बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस जनविरोधी नीति के खिलाफ राज्य सरकार के खिलाफ सीधे मोर्चे का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने साफ मांग की है कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नए मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। इसके साथ ही बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग भी की गई है।
CG News:घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे कांग्रेसी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस समय ‘स्मार्ट मीटर हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर प्रभावित लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि जनता के आक्रोश को सरकार तक पहुंचाया जा सके।
CG News: 23 जुलाई को सड़क से सदन तक प्रदर्शन
कांग्रेस ने पीड़ित उपभोक्ताओं और कार्यकर्ताओं से 23 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बिजली बिलों की मार झेल रही आम जनता की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर तरीके से उठाएगी।


