Korba Traffic Jam : TP नगर रेलवे फाटक पर दो ट्रेनों ने रोकी शहर की रफ्तार…! क्रॉसिंग पर लगा किलोमीटर लंबा जाम…कलेक्टर-SDM सहित अधिकारी भी फंसे

News Power Zone
2 Min Read
Korba Traffic Jam

कोरबा, 20 जुलाई। Korba Traffic Jam : शहर के सबसे व्यस्त TP नगर रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को उस समय हालात बिगड़ गए, जब लगातार दो ट्रेनों के गुजरने के कारण रेलवे फाटक करीब 30 मिनट तक बंद रहा। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पूरा यातायात ठप हो गया। इस महाजाम में आम लोगों के साथ कलेक्टर, एसडीएम और नगर निगम आयुक्त के वाहन भी फंस गए।

दो ट्रेनों ने थाम दी शहर की रफ्तार

बैक-टू-बैक ट्रेनों की आवाजाही के चलते फाटक लंबे समय तक बंद रहा। कुछ ही मिनटों में दोनों तरफ वाहनों की किलोमीटर लंबी लाइन लग गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराज़गी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर एसडीएम ने अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताई और ड्यूटी पर तैनात एक यातायात सिपाही को फटकार लगाई।

फाटक खुलते ही बढ़ी अव्यवस्था

करीब आधे घंटे बाद फाटक खुला तो एक साथ वाहनों के आगे बढ़ने की वजह से स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद यातायात पुलिस और स्थानीय कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया और यातायात सामान्य कराया।

लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

TP नगर रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले बार-बार के जाम से नाराज स्थानीय लोगों ने रेलवे ओवरब्रिज (ROB) या अन्य स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि रोजाना फाटक बंद होने से स्कूल, अस्पताल, दफ्तर और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

Share This Article