Korba Breaking: राज ज्वेलर्स लूटकांड का तीसरा आरोपी कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार, कुछ ही देर में एसपी करेंगे बड़ा खुलासा

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। Korba Breaking जिले के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोरबा लाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही थी। आखिरकार कर्नाटक बॉर्डर पर उसकी लोकेशन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी में है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आज दोपहर 3 बजे कटघोरा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ऑपरेशन और लूटकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा करेंगे।

अब सभी की नजर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है, जहां इस सनसनीखेज वारदात से जुड़े कई बड़े राज सामने आ सकते हैं।

Share This Article