कोरबा/कटघोरा। Chhuri Jewellery Loot Case बहुचर्चित छुरी ज्वेलरी दुकान लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड की पूरी साजिश, फरारी और पुलिस ऑपरेशन से जुड़े कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।
इस मामले में कटघोरा थाना परिसर में आज दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारी तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी, उसके आपराधिक नेटवर्क, बरामदगी और कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा करेंगे।
छुरी ज्वेलरी लूटकांड शुरू से ही जिले का सबसे चर्चित मामला रहा है। अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में है।






