Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर…! रायपुर, दुर्ग, कोरबा सहित 12 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

News Power Zone
2 Min Read
Chhattisgarh Weather Alert

रायपुर, 18 जुलाई। Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम प्रणाली के दोबारा मजबूत होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर में सबसे अधिक 28 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और जनजीवन प्रभावित हुआ।

क्यों बदला मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका अमृतसर से पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी आ रही है, जिससे भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है।

48 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कोरबा सहित 12 जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव दलों को भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है।

प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, क्योंकि लगातार बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

Share This Article