Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

Sonam Wangchuk: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, जंतर-मंतर पर बिगड़े हालातों के बीच उठाया गया कदम

SONAM-WANGCHUK-DELHI-PROTEST-Education Minister Dharmendra Pradhan-SECURITY


नई दिल्ली। Sonam Wangchuk Hunger Strike: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक आवास की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके।

 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आज (शनिवार) सुबह जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ ले लिया। वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। पुलिस ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर खाली करने के लिए अल्टीमेटम जारी किया है।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर इलाके में प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण माहौल और बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद मंत्री के आवास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

 

सुरक्षा एजेंसियां रख रही हैं लगातार नजर

दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। हालांकि, सुरक्षा बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब केंद्र सरकार शिक्षा क्षेत्र में कई सुधारों को आगे बढ़ा रही है। वहीं, छात्र संगठनों और विपक्षी दलों की ओर से कुछ नीतिगत फैसलों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button