बिलासपुर

Supreme Court Bail : बलौदाबाजार हिंसा केस में अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…! जमानत मंजूर लेकिन 3 महीने रायपुर आने पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम आदेश


बलौदाबाजार, 17 जुलाई। Supreme Court Bail : बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस नेता अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने अमित बघेल के साथ सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी जमानत दे दी है। इस आदेश के बाद तीनों के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ अहम शर्तें भी तय की हैं। अदालत के आदेश के अनुसार अमित बघेल अगले तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें इस अवधि में न्यायालय की सभी शर्तों का पालन करना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है, तो इसका असर जमानत पर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले सिंधी समाज टिप्पणी मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है। अब बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इस प्रकरण की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर रहेगी। फिलहाल, अदालत ने जमानत प्रदान की है। मामले की सुनवाई और अन्य कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button