रायपुर

Honey Trap : रायपुर में कारोबारी हनीट्रैप का शिकार…! नशीली सिगरेट, आपत्तिजनक VIDEO और रेप केस की धमकी देकर ब्लैकमेल…ब्यूटी पार्लर संचालिका और छात्रा गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने किया हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़


रायपुर, 15 जुलाई। Honey Trap : राजधानी रायपुर में एक प्रतिष्ठित कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका है जबकि दूसरी कॉलेज छात्रा है।

थाने में हुई पहचान, फिर शुरू हुआ संपर्क

पीड़ित कारोबारी की शिकायत के अनुसार, मई 2026 में गुढ़ियारी थाने में दोनों युवतियों से मुलाकात हुई थी। इसके बाद नौकरी और ब्यूटी पार्लर खोलने के नाम पर आर्थिक मदद मांगी गई।

नशीली सिगरेट और कथित ब्लैकमेलिंग

शिकायत के मुताबिक, 14 जून को कारोबारी को मिलने बुलाया गया। आरोप है कि कार में नशीली सिगरेट पिलाई गई, जिससे वह असहज और बेसुध हो गया। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए गए। बाद में इन्हीं के आधार पर कथित तौर पर झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगे गए।

₹25 हजार लेने के बाद भी जारी रही मांग

पीड़ित के अनुसार, बदनामी के डर से 25 जून को उसने ₹25 हजार नकद दिए। इसके बावजूद आरोपियों की मांगें जारी रहीं। शिकायत में यह भी कहा गया कि दोनों आरोपी दफ्तर पहुंचकर कर्मचारियों के सामने हंगामा करती थीं और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थीं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, जांच में डिजिटल और अन्य साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button