Birthday Celebration : कांकेर में बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल…! भाजयुमो नेता के जन्मदिन पर केक कटिंग और आतिशबाजी..नियमों पर उठे सवाल

News Power Zone
2 Min Read
Birthday Celebration

कांकेर, 15 जुलाई। Birthday Celebration : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक सड़क पर जन्मदिन मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के शहर मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन कलेक्टरेट रोड पर बीच सड़क में मनाया जाता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि देर रात सड़क पर टेबल लगाकर केक काटा गया और इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

बीच सड़क हुआ जश्न, यातायात प्रभावित

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वीआईपी क्षेत्र माने जाने वाले कलेक्टरेट रोड पर कुछ समय के लिए सड़क घेरकर जन्मदिन का आयोजन किया गया। केक कटिंग और पटाखों के कारण मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सड़क पर इस तरह का आयोजन यातायात नियमों और सार्वजनिक व्यवस्था के विपरीत है।

प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई या आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article