BreakingFeaturedक्राइमदेश

Hotel Romance का खुला राज! पत्नी ने पति को युवती संग होटल के कमरे में दबोचा, फिर सड़क से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा


रीवा। Rewa Hotel Husband Wife Drama मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक होटल के कमरे में उस समय जबरदस्त हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर में जमकर विवाद हुआ और मामला सड़क से होते हुए सीधे थाने पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला समान थाना क्षेत्र स्थित होटल पंगत के कमरा नंबर 108 का है। महिला का दावा है कि उसकी शादी 3 जुलाई 2025 को आकाश सिंह चौहान से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति उसे छोड़कर चला गया था, जिसके बाद वह लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

महिला का आरोप है कि सूचना मिलने पर जब वह होटल पहुंची तो उसने अपने पति को एक अन्य युवती के साथ कमरे में पाया। यह देखते ही वह भड़क गई और दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने गुस्से में पति की पिटाई भी कर दी। होटल के बाहर भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हंगामे के बाद महिला अपने पति को लेकर सीधे थाने पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने अपनी-अपनी बात रखी।

वहीं पति ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है। उसका कहना है कि इसी डर की वजह से वह उससे अलग रह रहा था और उसे आशंका है कि पत्नी उस पर हमला कर सकती है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button