कोरबा

Korba Gangwar : कोरबा में गैंगवार जैसे हालात…! 50-60 हथियारबंद युवकों ने कॉलोनी में घुसकर किया हमला…तलवार-चाकू से कई घायल

पुरानी रंजिश में तलवार-चाकू से मारपीट, कई घायल

कोरबा, 11 जुलाई। Korba Gangwar : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी चौकी से लगे पंप हाउस मोहल्ले में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 50 से 60 युवक डंडे, चाकू, तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर कॉलोनी पहुंचे और हमला कर दिया।

घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप

घायल हरीश राव ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के पास बैठा था, तभी कई बाइक और अन्य वाहनों से दर्जनों युवक पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने पहले घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी की, फिर उसे बाहर खींचकर जानलेवा हमला किया।

तलवार से सिर पर वार, बचाव में हाथ भी घायल

पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने तलवार से उसके सिर पर वार किया। बचाव करने के दौरान उसके हाथ पर भी कई वार किए गए। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने एक महिला पर भी हमला किया और कॉलोनी में पथराव कर दहशत फैला दी।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

पीड़ित का आरोप है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button