Gangrape Case : भीख मांगकर लौट रही महिला को बनाया बंधक…! 30 घंटे तक गैंगरेप…सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई…2 अरेस्ट

News Power Zone
1 Min Read
Gang-rape Case

सक्ती, 06 जुलाई। Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोप है कि भीख मांगकर लौट रही महिला को दो लोगों ने जबरन अपने घर में ले जाकर बंधक बनाया, उसे महुआ शराब पिलाई और करीब 30 घंटे तक उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर जैजैपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

4 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अपराध दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित रूप से अपराध स्वीकार किया है। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह मामला पुलिस में दर्ज शिकायत और प्रारंभिक जांच पर आधारित है। आरोपों का अंतिम सत्यापन न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

TAGGED:
Share This Article