रायपुर, 22 जून। Excise Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग में पदस्थ कई अधिकारी और कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।
जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे। स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Transfer Order