
FIFA World Cup 2026: स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल के आड़े नहीं आती। अपने रिकॉर्ड छठे विश्व कप अभियान में उतरने वाले 38 वर्षीय स्टार ने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को 3-0 की प्रभावशाली जीत दिलाई।
FIFA World Cup 2026: मेस्सी ने मुकाबले के 17वें मिनट में पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने अल्जीरियाई रक्षा पंक्ति की कमजोरियों का पूरा फायदा उठाते हुए दो और गोल किए और अपने विश्व कप करियर की पहली हैट्रिक पूरी की।
FIFA World Cup 2026: इस प्रदर्शन के साथ उनके विश्व कप गोलों की संख्या 16 तक पहुंच गई, जिससे उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा गोल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैच समाप्त होने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर मेस्सी का अभिवादन किया।
FIFA World Cup 2026: शुरुआती मिनटों में दिखा जबरदस्त रोमांच
मुकाबले की शुरुआत बेहद नाटकीय रही। पहले दस मिनट के भीतर दोनों टीमों के एक-एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए। सबसे पहले मेस्सी ने गेंद को जाल में पहुंचाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया था, लेकिन सहायक रेफरी का झंडा उठने के बाद गोल अमान्य घोषित कर दिया गया।
FIFA World Cup 2026: इसके कुछ ही देर बाद अल्जीरिया ने भी गोल कर अर्जेंटीना को चौंका दिया, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की समीक्षा में गोल से पहले ऑफसाइड पाए जाने पर उसे भी रद्द कर दिया गया। हालांकि शुरुआती गोल रद्द होने के बावजूद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल जारी रखा, जिससे मैच की रफ्तार और रोमांच लगातार बना रहा।






