BreakingFeaturedकोरबाक्राइमसामाजिक

KORBA BREAKING: कोरबा में “रेत माफिया” बेखौफ! जोगी पाली में खड़ा हो रहा रेत का अवैध पहाड़, सीएम पोर्टल की शिकायत और मुख्यमंत्री की सख्ती भी बेअसर!

कोरबा। Korba Sand Mafia सूबे के मुखिया (मुख्यमंत्री) अवैध खनन और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन कोरबा के जोगी पाली में बैठे रेत तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो शासन का डर है और न ही प्रशासन का। जोगी पाली में इन दिनों रेत का एक विशालकाय अवैध पहाड़ खड़ा किया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री (CM) पोर्टल पर शिकायत होने और ऊपर से सख्ती के आदेश के बाद भी यहाँ चौबीसों घंटे धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। आखिर इस पूरे काले खेल को किसका “अभयदान” प्राप्त है?

 

 

देखिए इस अवैध कारोबार का पूरा Exclusive Video

 

 

उठ रहे सवाल

 

 

कौन है यह ‘साहू’? जिसके रसूख के आगे प्रशासन नतमस्तक है!।सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, इस पूरे सिंडिकेट के पीछे “साहू” नाम के एक रसूखदार तस्कर का नाम सामने आ रहा है। चर्चा है कि इसी तस्कर की शह पर जोगी पाली और आसपास के इलाकों में कानून को ताक पर रखकर रेत की खुली लूट मची हुई है। स्थानीय प्रशासन की चुप्पी इस बात का सबूत है कि इस तस्कर के हाथ बहुत ऊंचे हैं।

 

 

चैन माउंट (Chain Mount) मशीनों से सीना चीर रही नदियां

 

 

नियमों के मुताबिक, नदियों से रेत निकालने के लिए भारी मशीनों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है, ताकि पर्यावरण और जलीय जीवों को नुकसान न पहुंचे। लेकिन जोगी पाली में खुलेआम चैन माउंट मशीनों को उतार दिया गया है। ये मशीनें दिन-रात नदी का सीना चीरकर सैकड़ों हाइवा रेत निकाल रही हैं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है।

 

 

 

चोरी की रेत’ को खप रहा निर्माणाधीन प्लांट में

 

 

यह सिर्फ रेत की सामान्य चोरी नहीं है, बल्कि एक संगठित अपराध है। जोगी पाली में अवैध रूप से डंप किए जा रहे इस रेत के पहाड़ को खपाने के लिए एक बड़े प्लांट का इस्तेमाल किया जा रहा है। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक, चोरी की यह रेत सीधे प्लांट में सप्लाई की जा रही है, जहाँ इस अवैध कारोबार को ‘लीगल’ (वैध) शक्ल देने की कोशिश होती है।

 

बड़ा सवाल: जब CM सख्त, तो कोरबा प्रशासन सुस्त क्यों?

 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने इस बर्बादी को रोकने के लिए सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी हैं। इसके बावजूद कोरबा के खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस की आंखें बंद हैं। जनता अब पूछ रही है कि सीएम की सख्ती का असर कोरबा में क्यों नहीं दिख रहा? क्या अधिकारियों की मिलीभगत से यह ‘रेत का पहाड़’ खड़ा हो रहा है?

 

 

देखें ग्राउंड जीरो से सीधा वीडियो (VDO) किस तरह उड़ाई जा रही हैं नियमों की धज्जियां

 

 

अब देखना होगा कि कुंभकर्णी नींद में सोया खनिज अमला इस ‘साहू’ नामक तस्कर और जोगी पाली के अवैध डंपिंग यार्ड पर बुलडोजर चलाता है या माफिया का यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button