BJP Leader Suicide : दुर्ग में सनसनी…! मंदिर परिसर में फंदे से लटके मिले पूर्व उपसरपंच… मौत से गांव स्तब्ध

News Power Zone
2 Min Read
BJP Leader Suicide

दुर्ग, 16 जून। BJP Leader Suicide : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और सेलूद गांव के पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर (50) का शव मंदिर परिसर में एक पेड़ से लटका मिला। सबसे भावुक और हैरान करने वाली बात यह है कि जिस मंदिर का निर्माण उन्होंने अपने कार्यकाल में करवाया था और जिस चंपा के पेड़ को खुद लगवाया था, उसी पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सेलूद बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के पास बने मंदिर परिसर में शव को देखा। सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक तारेंद्र बंछोर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ गांव के पूर्व उपसरपंच भी रह चुके थे। उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी और वे अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे घर लौट आए थे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Share This Article