Anshdeep Electronic Fire : राजनांदगांव ब्रेकिंग…! अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक में लगी आग…धू-धू कर जला इलेक्ट्रॉनिक शोरूम…देखें VIDEO
दमकल की टीम मौके पर
राजनांदगांव, 13 जून। Anshdeep Electronic Fire : शहर के अनुपम नगर स्थित अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
दुकान में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन और फायर विभाग की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।






