School Reopen : छत्तीसगढ़ में 16 जून से नई शुरुआत…! शाला प्रवेश उत्सव को लेकर बड़ा प्लान तैयार…शिक्षा विभाग का विशेष अभियान शुरू

News Power Zone
2 Min Read
School Reopen
रायपुर, 12 जून। School Reopen : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून 2026 से राज्य के सभी स्कूलों में किया जाएगा। विभाग ने जिला, विकासखंड, संकुल और स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि शाला प्रवेश उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए बैनर-पोस्टर लगाए जाएं, रैलियां निकाली जाएं और गांवों व शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति के सदस्यों और पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि शाला प्रारंभ होने से पहले स्कूल भवन, परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत 15 जून 2026 तक पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त करने तथा पांचवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को छठवीं कक्षा में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया पहले से पूरी करने को कहा गया है। इसके अलावा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने और वास्तविक नामांकन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।
TAGGED:
Share This Article