Sex racket busted in Raigarh: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में

News Power Zone
1 Min Read

Sex racket busted in Raigarh: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चक्रधर नगर थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 युवतियों और 2 दलालों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पुलिस से की थी।

Sex racket busted in Raigarh: 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद छापा मारा, जहां से चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पु​लिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Share This Article