Raipur Police Action : रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन…! महिला अपराधी मुस्कान रात्रे जिला बदर…6 जिलों में एंट्री बैन

News Power Zone
2 Min Read
Raipur Police Action

रायपुर, 12 जून। Raipur Police Action : राजधानी में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत तीन महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब मुस्कान रात्रे रायपुर सहित छह जिलों की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगी।

20 से ज्यादा केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुस्कान रात्रे के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब (Raipur Police Action) कारोबार, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास सहित 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है। जारी आदेश के तहत मुस्कान रात्रे को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जिला बदर अवधि के दौरान आरोपी बिना अनुमति प्रतिबंधित जिलों में प्रवेश करती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article