KPC President Candidate Manifesto कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नौशाद खान ने जारी किया 11 सूत्रीय संकल्प पत्र.. पढ़ें क्या है संकल्प..

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा।  KPC President Candidate Manifesto कोरबा प्रेस क्लब के आगामी चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नौशाद खान ने अपना विस्तृत संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने प्रेस क्लब को अधिक सशक्त, सक्रिय, पारदर्शी और सदस्य केंद्रित संस्था बनाने का संकल्प दोहराते हुए पत्रकारों के हितों और क्लब के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है।

नौशाद खान ने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वे प्रेस क्लब के प्रत्येक सदस्य के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सहायता, बीमा, शिक्षा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने का भी वादा किया।

संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदु

सदस्यों के हितों और आत्मसम्मान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता।

पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत।

पत्रकार सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित करना।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों को बढ़ावा देना।

संविधान के अनुरूप कार्यकारिणी और साधारण सभा की नियमित बैठकें आयोजित करना।

सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों को प्राथमिकता के साथ लागू करना।

पात्र सदस्यों को भूमि आवंटन का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करना।

सभी सदस्यों के लिए परिचय पत्र एवं अद्यतन सदस्यता सूची उपलब्ध कराना।

उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले सदस्यों का नियमित सम्मान।

प्रेस क्लब के वित्तीय संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार।

कोरबा प्रेस क्लब को छत्तीसगढ़ में एक आदर्श और रोल मॉडल संस्था के रूप में स्थापित करने का प्रयास।

नौशाद खान ने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से प्रेस क्लब के सदस्यों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और पत्रकारों के हितों की प्रभावी पैरवी करना है।

“आपका विश्वास, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ उन्होंने आगामी 14 जून को होने वाले मतदान में सदस्यों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा जताई है।

Share This Article