BREAKING NEWS: VDO कटघोरा पटाखा गोदाम में लगी आग..आसमान में उठे बारूद के गोले, लाखों का माल स्वाहा!!

News Power Zone
1 Min Read

 

कोरबा (कटघोरा): BreakingNews इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और कलेजा कँपा देने वाली खबर सामने आ रही है! कटघोरा बायपास मार्ग उस समय दहल उठा, जब अचानक एक पटाखा (फटका) गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बारूद के इस ढेर ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि पूरा इलाका थर्रा गया!

 

चारों तरफ मची चीख-पुकार, अफरा-तफरी का माहौल!

 

जैसे ही गोदाम से गगनचुंबी लपटें और धमाकों की आवाजें आनी शुरू हुईं, बायपास मार्ग पर गाड़ियों के पहिए थम गए। राहगीरों और आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। आँखों के सामने ही लाखों रुपये के पटाखे जलकर राख (खाक) हो गए।धमाकों की गूंज से पूरा कटघोरा इलाका दहल उठा है। ​”आसमान में सिर्फ धुआं और बारूद की गंध है। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक इसकी तपिश महसूस की जा रही है।”

Share This Article