Naxal Operation : कांकेर के गट्टाकाल जंगल में मिला बम…सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट…3 KG IED बरामद

News Power Zone
2 Min Read
Naxal Operation

कांकेर, 06 जून। Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टाकाल के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। जिला पुलिस, BSF और BDS टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया।

कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गट्टाकाल के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और BDS टीम लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध स्थान पर दबा हुआ लगभग 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED खोज निकाला।

मौके पर ही किया गया डिफ्यूज

IED बरामद होने के बाद BDS टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही विस्फोटक को डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। समय रहते IED बरामद होने से बड़ी घटना टल गई। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

लगातार जारी है नक्सल विरोधी अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कांकेर और सीमावर्ती क्षेत्रों (Naxal Operation) में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जंगल और पहाड़ी इलाकों में संयुक्त बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share This Article