छत्तीसगढ़

CG Nikay Chunav Result : निकाय उपचुनाव के नतीजे जारी…! BJP 3 सीटें जीती…कांग्रेस ने भी दिखाई ताकत

परिणामों से बढ़ी सियासी हलचल

रायपुर, 04 जून। CG Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ में 1 जून को हुए पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बनाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के 5 पदों में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 2 सीटों पर सफलता मिली है।

इन सीटों पर BJP की जीत

भारतीय जनता पार्टी ने सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह और शिवानंदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने घुमका और पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी मजबूत दिखाई है।

जगदलपुर और बिलासपुर के वार्ड उपचुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिली है, जबकि जशपुर जिले में भाजपा ने दोनों वार्ड सीटों पर जीत हासिल कर संगठन की मजबूती दिखाई है।

परिणामों से बढ़ी सियासी हलचल

उपचुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा इसे जनता का समर्थन बता रही है, वहीं कांग्रेस का दावा है कि शहरी और वार्ड स्तर पर पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक ये नतीजे आने वाले स्थानीय चुनावों और संगठनात्मक रणनीतियों पर असर डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button