BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Breaking मिलावटखोरों पर नकेल : खाद्य सुरक्षा विभाग का महा-अभियान, जियो मार्ट से विदेशी फूड प्रोडक्ट्स समेत कई दुकानों से लिए गए सैंपल

कोरबा। Breaking जिले में मिलावटखोरों और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, वहीं बड़ी मात्रा में खराब एवं सड़े-गले फलों को नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पाम मॉल स्थित जियो मार्ट में निरीक्षण कर आयातित खाद्य उत्पादों के नमूने लिए। इनमें इम्पोर्टेड चॉकलेट, पास्ता, खजूर, बिस्कुट और एनर्जी ड्रिंक शामिल हैं। विभाग द्वारा इन सभी नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, ताकि उनकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की जांच की जा सके।

अभियान के दौरान घंटाघर चौक स्थित अपना मार्ट से सूजी एवं आटा, मुड़ापार स्थित ज्ञान प्रोविजन से टोस्ट, आर.एस.एस. नगर के जायसवाल जनरल स्टोर से सरसों तेल एवं आटा के नमूने लिए गए। वहीं कटघोरा क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों से सरसों तेल, सनफ्लावर ऑयल और मिक्स वेजिटेबल ऑयल के सैंपल एकत्र किए गए। कटघोरा के गुप्ता जनरल स्टोर से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत एवं संघर्ष मिश्रा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट या मानकों के विपरीत सामग्री पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों और मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button