BreakingFeaturedकोरबाराजनीति

KORBA Sarpanch By-Election: सलिहाभांठा में भांजाबहु बनाम भतीजा की सीधी टक्कर, अनुभव जीतेगा या नवाचारी सोच?

कोरबा। Salihabhantha Sarpanch By-Electionत्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत 1 जून को करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। इस चुनाव ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, क्योंकि मुकाबला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के परिवार के दो सदस्यों के बीच सिमट गया है। एक ओर पूर्व सरपंच प्रभा रामप्रसाद कंवर हैं, तो दूसरी ओर ननकीराम कंवर के भतीजे विजय कंवर चुनावी मैदान में हैं।

सलिहाभांठा पंचायत का यह चुनाव कई मायनों में खास है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि मुख्य ग्राम सलिहाभांठा से सरपंच पद के लिए कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है। दोनों प्रत्याशी आश्रित ग्राम बंधवाभांठा से हैं।

बदलाव की बयार के बाद अधूरा रह गया सपना

ग्राम पंचायत सलिहाभांठा पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का गृह पंचायत क्षेत्र है। वर्ष 2025 के पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने बदलाव का संदेश देते हुए युवा प्रत्याशी नवरंगलाल कंवर को सरपंच चुना था। लेकिन दुर्भाग्यवश चुनाव जीतने के तीन माह बाद ही उनका आकस्मिक निधन हो गया।

इसके बाद पंचायत संचालन की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से कार्यवाहक सरपंच के रूप में रामप्रसाद कंवर को सौंपी गई। अब रिक्त पद को भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

भांजाबहु और भतीजे के बीच सीधा मुकाबला

उपचुनाव में पूर्व सरपंच प्रभा रामप्रसाद कंवर एक बार फिर मैदान में हैं। प्रभा देवी अपने पिछले कार्यकाल के अनुभव और विकास कार्यों के आधार पर जनता से समर्थन मांग रही हैं। वहीं विजय कंवर पंचायत के सर्वांगीण विकास और नई सोच के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचे हैं।

 

पहली बार मुख्य पंचायत से नहीं आया कोई दावेदार

सलिहाभांठा पंचायत में लगभग 60 प्रतिशत मतदाता मुख्य ग्राम सलिहाभांठा के हैं, लेकिन इस बार वहां से किसी ने सरपंच पद के लिए दावा पेश नहीं किया। ऐसे में पंचायत नेतृत्व की जिम्मेदारी बंधवाभांठा के उम्मीदवारों के हाथ में जाने वाली है।

1456 मतदाता तय करेंगे भविष्य

सरपंच पद के लिए 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत में कुल 1456 मतदाता हैं, जिनमें 745 पुरुष और 711 महिला मतदाता शामिल हैं।

चूंकि कुल मतदाताओं का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा सलिहाभांठा गांव से है, इसलिए चुनाव परिणाम में उनकी भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मतदाता अनुभवी प्रभा रामप्रसाद कंवर पर भरोसा जताते हैं या फिर विजय कंवर के रूप में नए नेतृत्व को मौका देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button