कोरबा

Viral Video : कोरबा में महिला संग युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया…! हंगामे के बीच बाइक छोड़कर फरार…पति मजदूरी पर है बाहर

लोगों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

कोरबा, 29 मई। Viral Video : कोरबा जिले में एक महिला और युवक को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद बस्ती में भारी हंगामा मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बस्ती में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है, जबकि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला के घर पर युवक का लगातार आना-जाना था, जिससे बस्ती का माहौल खराब हो रहा था।

गुरुवार को भी एक युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को शक हुआ तो वे मोबाइल कैमरा लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कमरे में महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया।

लोगों का आरोप- विरोध करने पर करती थी विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला को कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध करने पर वह गाली-गलौज और विवाद पर उतर आती थी। इसी कारण अब बस्ती के लोग महिला को इलाके से हटाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौके से युवक की बाइक बरामद की गई है और वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद बस्ती में भारी आक्रोश का (Viral Video) माहौल है। लोगों ने पुलिस से महिला और फरार युवक दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button